Sunita Kejriwal - अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा! दिल्ली CM की पत्नी ने जांच एजेंसी पर लगाए कई आरोप

राज्य ब्यूरो, रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उलगुलान महारैली में कहा कि उनके निर्दोष पति को जेल में डाल दिया गया है। जेल में खाने पर कैमरा लगा रखा है। पति अरविंद केजरीवाल शूगर के मरीज हैं, जेल में इंसुलिन

4 1 19
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उलगुलान महारैली में कहा कि उनके निर्दोष पति को जेल में डाल दिया गया है। जेल में खाने पर कैमरा लगा रखा है। पति अरविंद केजरीवाल शूगर के मरीज हैं, जेल में इंसुलिन नहीं दे रहे हैं। ये दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारना चाहते हैं। हम तानाशाही को मिटा देंगे, लड़ेंगे व जीतेंगे।

loksabha election banner

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनका क्या कसूर था। बेगुनाहों को दोष साबित हुए बिना जेल में डाला जा रहा है। छल-कपट से जेल में डाला जा रहा है। पति अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूल, अस्पताल, मुहल्ला क्लिनिक बनवाई। उनमें देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है।

अरविंद केजरीवाल ने रैली के लिए भेजा संदेश- सुनीता

उन्होंने कहा कि उन्हें आइआरएस की नौकरी मिली, लेकिन उन्हें तो समाज सेवा करना था, ऐसे व्यक्ति को जेल में डाल दिया गया। जनता के हक के लिए दो बार 13-13 दिन का अनशन किया। वे उसूलों के पक्के हैं। उन्हें सत्ता का मोह नहीं, देश की सेवा करनी है। अरविंद केजरीवाल बहादुर हैं, जेल में भी उन्हें भारत माता की चिंता है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने जेल से उलगुलान रैली के लिए एक संदेश भेजा है कि अगर आइएनडीआइ गठबंधन को मौका देते हैं तो इस देश को वे और महान बनाएंगे। पूरे देश में 24 घंटे बिजली, हर गरीब को फ्री बिजली दिलाएंगे।

हर गांव, मुहल्ले में सरकारी स्कूल बनेंगे। मुहल्ला क्लिनिक बनेगा, जिलों में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। स्वीमानाथन आयोग की तरह किसानों को राहत मिलेगा। इसके लिए पैसे कहां से आएंगे, उसकी भी योजना है।

ये भी पढ़ें-

Congress Candidates List : कांग्रेस ने झारखंड में दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी, गोड्डा से इनका कटा टिकट

Tejashwi Yadav: 'किसी माई के लाल में दम नहीं...', रांची उलगुलान रैली के मंच से तेजस्वी की ललकार

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IPL 2024, RCB vs CSK Highlights: प्लेऑफ में पहुंची कोहली की RCB... रोमांचक मैच में CSK को दी मात, धोनी का सपना चकनाचूर

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now